samvaad
छत्तीसगढ़

जमीन विवाद पर महिला की टांगी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 0 जिले के ग्राम पलढा की घटना

*सूरजपुर। जमीन संबधी विवाद के कारण महिला की टांगी मारकर हत्या करने वाले युवक को जिले की खड़गवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि ग्राम पलढ़ा चौकी खड़गवां के सुखदेव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार की शाम को इसकी माॅ हीरामुनी जंगल से झाड़ू बनाने के लिए बहरा काटकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में डल्लू के घर के पास आरोपी सहोदर ने इसकी माॅ हीरामनी को जमीन विवाद की बात पर टांगी से संघातिक प्रहार कर हत्या कर भाग गया है रिपोर्ट पर धारा 302 का अपराध पंजीबद्व किया गया। एसडीओपी प्रतापपुर पी.एस.महिलाने के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह ने घटना के बाद से ही आरोपी के रहने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश किन्तु रात्रि होने से आरोपी का कोई सुराग नहीं चला। सोमवार को मामले के आरोपी को गौरा जंगल में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने गौरा जंगल से आरोपी सहोदर सिंह को पकड़ा। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां विमलेश सिंह, एएसआई बजरंगी लाल चैहान, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, विवेकानंद सिंह, आरक्षक अभय तिवारी, मिथलेश गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह, सैनिक रामनिवास, श्याम प्रकाश व विकास सिंह सक्रिय रहे

Leave a Reply