अंबिकापुर. शहर के चोपड़ापारा स्थित एक सीमेंट दुकान से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात एक कंप्यूटर सेट, कैमरा सेट तथा नगदी नौ हजार रुपए पार कर दिया है। दुकान संचालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार दीपक जिन्दल मनेन्द्रगढ़ रोड का निवासी है और शहर के चोपड़ा पारा में सीमेंट की दुकान है। वह १९ नवंबर की रात को १०.३० बजे दुकान बंद कर घर आ गया था। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने गया तो देखा कि शटर खुला है तथा दरवाजा एवं छत शिट टुटा हुआ है। दीपक ने दुकान के अंदर जाकर सामान मिलान किया तो पता चला की एक सेट कंन्यूटर, कैमरा व नौ हजार रुपए नगद गायब था। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा ४५७, ३८० के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Leave a reply
