जा चुकी है जान
अंबिकापुर. कोरोना से मौतों की र तार कम होने का नाम नही ले रही हैं। हर दिन मौत के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में कोरोना पॉजिटिव ३ लोगों की मौत हो चुकी है। एक सप्ताह के अंदर एक किशोर सहित एक दर्जन कोरोना पीडितों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ा जा रहा है। प्रतिशत दर बढ़कर सरगुजा में ५.४६ हो गया है।
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी है। अर रोज कोरोना से मौत के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार की रात ९ बजे से अहले सुबह ४ बजे तक तीन वृद्धो की मौत हो गई। सबसे पहले धौरपुर निवासी ५५ वर्षीय पुरूष १८ नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे इलाज के लिए कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। वह पूर्व में शुगर के बीमारी से पीड़ित था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उसे श्वांस लेने में परेशानी हो रही थी। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात ९ बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद सूरजपुर जिले के पत्थलगांव निवासी ६५ वर्षीय वृद्ध की मौत रात १०.३० बजे हो गई। वह १८ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह भी शुगर के बीमारी से ग्रसित था। सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसे आईसीयू में इलाज के लिए रखा गया था। वहीं कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ निवासी ८५ वर्षीय वृद्ध की भी मौत इलाज के दौरान शनिवार की अहले सुबह ४.३० बजे हो गई। इसे १९ नवंबर को मनेन्द्रगढ़ से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था।
अब तक ६६ लोगों की मौत
सरगुजा जिले में कोरोना पॉजिटिवों की सं या में पिछले महीने की अपेक्षा कमी आई है लेकिन मौत की र तार में बढ़ोतरी जारी है। पिछले एक सप्ताह में कोविड अस्पताल अंबिकापुर में १२ लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह अब तक कुल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर से सरगुजा के ४०, सुरजपुर के ७, कोरिया १५, बलरामपुर के २ व जशपुर जिले के २ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल अब तक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड सेंटर में ६६ लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना से मौतों की रफ्तार बढ़ा, तीन और की गई जान मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में अब तक ६६ लोगों की

Leave a reply