अम्बिकापुर / नायब तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी को नवगठित तहसील दरिमा का तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है तथा सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री संजीत पाण्डेय को नायब तहसीलदार दरिमा का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार सरगुजा श्री किशोर वर्मा को आगामी आदेश पर्यन्त नायब तहसीलदार अम्बिकापुर-2 का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में अतिक्रमित भूमि के व्यवस्थापन, शासकीय भूमि के आबंटन एवं वार्षिक भू-भाटक की वसूली प्रक्रिया के क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदार अम्बिकापुर श्री अनिरुद्ध मिश्रा को वर्तमान दायित्वों का साथ नजूल तहसीलदार अम्बिकापुर का प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेशानुसार श्री मिश्रा न्यायालयीन प्रकरणों पर प्रतिवेदक अधिकारी का कार्य करेंगे तथा उनके प्रतिवेदन के अनुसार तहसीलदार अम्बिकापुर के द्वारा आदेश पारित किया जाएगा