ओडीएफ स्थायित्व में सरगुजा जिला प्रदेश में अव्वल
पंचायत मंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री के द्वारा जिले के 30 विजेता सम्मानित
अम्बिकापुर / स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 में सरगुजा जिले को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्वच्छता पुरस्कार में राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों में सरगुजा जिले को कुल 30 पुरस्कारों से सम्मनित किया गया। ओडीएफ स्थायित्व जिला के लिए जिले को 1 करोड़ रुपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें राज्य स्तरीय 11 तथा जिला स्तरीय 19 पुरस्कार शामिल हैं।
मंत्री श्री सिंहदेव ने इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से विभिन्न जिलो एवं विकास खण्डों से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं स्वच्छाग्रहियो से रू-ब-रू चर्चा किये। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय मे देश एवं प्रदेश के लिए जो लक्ष्य दिया गया है उसे पूरा करना है ताकि स्वच्छ और सुंदर समाज का स्थापना हो सके। लक्ष्य की पूर्ति के लिये सभी जिले टीम भावना से काम करें।उन्होंने कहा कि हम जितने स्वस्थ्य होंगे तथा हमारा पर्यवरण जितना स्वच्छ होगा उतना ही हमारा जीवन लंबा होगा। आज अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन और निपटान बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। अपने उपभोग की वस्तुएं ही खतरा बन गया है। इन अपशिष्ट पदार्थों के उचित प्रबंधन के बारे में नही सोचेंगे तो आने वाले समय मे समस्या विकराल हो जाएगा। इस दिशा में सभी की सहभागिता जरूरी है।नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने कहा कि सरगुजा जिला स्वच्छता के क्षेत्र में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह टीम भावना से किये गए कार्य का ही उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ का स्थायित्व आसान नही है। इसके लिए सतत जागरूकता और निगरानी की आवश्यकता होती है।इसके बाद भी जिले ने अच्छा काम किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
समारोह में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अम्बिकापुर स्थित स्वान कक्ष से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे हुए थे इसके साथ ही विकासखण्डों से भी अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियों कांफ्रेंसिंग से जुडे हुए थे।
इन्हें मिला पुरस्कार- स्वच्छ सुन्दर शौचालय के लिए जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत गगौली को प्रथम स्थान, ग्राम पंचायत डकई के अलबिना को द्वितीय स्थान, ग्राम पंचायत कुदर के सरजूराम को तृतीय स्थान, जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत बेलगांव के मनबोध चतुर्थ स्थान तथा जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ही श्री पति राम को पंचम पुरस्कार प्राप्त हुआ। स्वच्छ सुन्दर सामुदायिक शौचालय में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत लुण्ड्रा प्रथम स्थान, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन युक्त गांव के रूप में ग्राम पंचायत दोरना, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत के रूप मे ग्राम पंचायत बटवाही, उत्कृष्ट स्वच्छाग्राही समूह के रूप में जीवन दीप महिला स्व सहायता समूह पंडरीपानी, उत्कृष्ट निबंधन लेखन के लिए खुशी कुमारी अजगल्ले तथा कुमारी पूजा गुप्ता को प्रथम, द्वितीय स्थान पर कुमारी पुनिया घीचा तथा अंकुश पैकरा को तृतीय स्थान, उत्कृष्ट नारा सृजन लेखन के लिए पुहपुटरा निवासी श्रीमती मीना राजवाड़े प्रथम, कराबेल निवासी श्रीमती करूणा द्वितीय तथा जजगा निवासी श्रीमती आभा तृतीय, स्वच्छता समूह द्वारा उत्कृष्ट दीवार लेखन में जीवन दीप महिला स्व सहायता समूह पंडरीपानी प्रथम, गौरी मां स्वयं सहायता समूह देवटिकरा द्वितीय तथा दुर्गा स्वयं सहायता समूह बेलगांव तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विकासखण्ड स्तर पर ओडीएफ स्थायित्व पुरस्कार के रूप में जनपद पंचायत लुण्ड्रा को 50 लाख तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ओडीएफ स्थायित्व पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत पुहपुटरा को 20 लाख रूपए की सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में ग्राम पंचायत बटवाही को राज्य स्तरीय पुरस्कार 1 लाख रूपए तथा जिला स्तर पर 21 हजार रूपए तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। गांव को स्वच्छ रखने के लिए बेस्ट वर्किंग प्लान के तहत श्री अंचल ओझा को द्वितीय पुरस्कार के लिए 11 हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र, ग्राम स्वच्छता के संबंध में नवाचार का सुझाव के लिए डॉ. प्रशांत शर्मा को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए तथा श्री अंचल ओझा को तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपए तथा प्रशस्ति पत्र, सेग्रीगेशन शेड के उत्कृष्ट डिजाईन के लिए मुजफ्फर हुसैन को प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए तथा श्री अविनाश राज सिन्हा को तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपए प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट बायो गैस संयंत्र के लिए ग्राम पंचायत पुरकेला को राज्य स्तरीय पुरस्कार 51 हजार रूपए तथा प्रशस्ति पत्र, समुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट डिजाईन के लिए श्री दीपक जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गय