अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी एस सिंहदेव एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभरी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा 19 नवम्बर को विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य एवं जिला स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार समारोह में राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को ऑनलाईन माध्यम से पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी विजेता प्रतिभागी अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालय के वीडियों कांफ्रेसिंग कक्ष में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु सम्मलित होंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों स्वच्छता संबंधी आदतों को बढ़ावा देने के लिए एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 18 विभिन्न श्रेणियों में राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के द्वारा 17 श्रेणियों में भाग लिया गया। राज्य स्तर पर राज्य स्तरीय समिति द्वारा 8 श्रेणियों 10 विजेताओं का चयन किया गया। वहीं जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति द्वारा 8 श्रेणियों 19 विजेताओं का चयन किया गया है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच मुक्त व स्थायित्व बनाए रखने के साथ स्वच्छता संबंधी आदतों का पालन ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लोगों को जागरूक करना तथा ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन एवं जागरूकता पैदा करना है।
Leave a reply