samvaad
छत्तीसगढ़

घर के पास मुफ्त एवं उन्नत ईलाज की सुविधा मिलने से स्लम एरिया के रहवासी खुश

5 दिन में 400 लोगों ने लिया सुविधा का लाभ

मोबाईल मेडिकल यूनिट में है जांच,दवा और मेडिकल टीम का इंतजाम

अम्बिकापुर / राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत प्रदत्त मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा स्लम क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को मुफ्त एवं उन्नत ईलाज के साथ जांच तथा दावा की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे स्लम एरिया के रहवासियों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों नगरीय क्षेत्र के स्लम एरिया के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया था। इसी कड़ी में नगर निगम अम्बिकापुर के लिए 8 मोबाईल मेडिकल यूनिट की स्वीकृति मिली है जिसमे वर्तमान में एक यूनिट पहुंची है। नगर निगम द्वारा चिन्हांकित स्लम एरिया में 12 नवम्बर से मोबाईल मेडिकल यूनिट की शुरूआत की गई है। मोबाईल मेडिकल यूनिट निर्धारत तिथि एवं स्थल पर पहुंच कर लोगों का ईलाज मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है। 5 दिन में स्लम एरिया के 400 लोगों ने मोबाईल मेडिकल यूनिट से मुफ्त ईलाज सुविधा का लाभ लिया है। सुबह 8 बजे से 3 बजे तक चलने वाले जांच शिविर में कोई भी व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य जाँच करा सकते हैं।
निगम क्षेत्र के ईमलीपारा स्थित निगम काम्प्लेक्स के पास आज मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर लगाया गया था। मोबाईल मेडिकल यूनिट से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा लेने वाली खजुरपारा निवासी 63 वर्षीय श्रीमती इंदिरा मनवानी ने बताया कि पेट दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर के बारे में पता चला तो अपनी समस्या वहां के डॉक्टर को बताया। डॉ. के द्वारा जांच कर ईलाज किया गया तथा वहीं से दवा भी मिल गया। इसी तरह ब्रम्हरोड निवासी 55 वर्षीय श्रीमती ललिता गुप्ता ने बताया कि उन्हें उल्टी हो रही थी तथा कुछ दिनों से सर दर्द की शिकायत थी। मोबाईल मेडिकल यूनिट में मुफ्त ईलाज एवं दवा मिल गया। घर के आस-पास ही मुफ्त में ईलाज की सुविधा मिलने से उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा स्लम क्षेत्र के निवासियों के स्वास्थ्य का जांच, उपचार, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श सुविधा निःशुल्क दिया जा रहा है। यूनिट में ओपीडी, प्रयोगशाला जांच के साथ दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर लैब में 41 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध है। निःशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध होने से स्लम क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिल रहीं है। 

Leave a Reply