samvaad
छत्तीसगढ़

टी.एफ.सी बैठक 19 नवम्बर को

अम्बिकापुर / जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया है कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 में कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने हेतु टी.एफ.सी की बैठक का आयोजन 19 नवम्बर को प्रातः 11ः30 बजे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अम्बिकापुर में किया गया है। बैठक में योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों को साक्षात्कार के पश्चात गुण-दोष के आधार पर बैंकों को स्वीकृत या वितरण करने हेतु प्रेषित किए जायेंगे।

Leave a Reply