samvaad
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का गठन

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने एक आदेश जारी कर जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति का पुनर्गठन कर दिया है। इस समिति के प्रभारी या अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो को बनाया गया है। इस समिति के सदस्य सचिव सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे.आर. नागवंशी मनोनित किए गए हैं। समिति में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी, अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी. नागेश, सहायक प्राध्यापक अम्बिकापुर श्रीमती ममता कुर्रे एवं परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply