samvaad
छत्तीसगढ़

दीपावली में हितग्राहियों को मिला पीएम आवास की सौगात गृह प्रवेश के साथ हितग्राहियों ने मनाई खुशियां

अम्बिकापुर / आवास मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इसकी पूर्ति के लिए उसे जीवन भर संघर्ष करना पड़ता है। निम्न आय वर्ग के लिए तो और भी दुष्कर हो जाता है लेकिन प्रधान मंत्री आवास योजना से अब गरीबों को आसानी से पक्का मकान मिल रहा है। इस दीपावली में पीएम आवास के दो हितग्राहियों को जिला पंचायत द्वारा गृह प्रवेश करा कर पक्के आवास की सौगात दी गई। आवास पाकर हितग्राहियों ने दीपावली की खुशियां मनाई।
अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत राजपुरी खुर्द के श्री प्रेमसाय तथा ग्राम असोला के श्री सुभाष पैंकरा को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के मकान में दीपावली के शुभ अवसर पर जिला पंचायत के अधिकारियों तथा सरपंच एवं पंच की उपस्थिति में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर सरपंच श्री सन्यासी पैंकरा, पंच श्री शैलेष यादव, श्री बिहारी दास, श्रीमती सीमा पैंकरा, जिला समन्वयक श्री शशांक सिंह, आवास समन्वयक श्री पंकज यादव, सहायक अभियंता सुश्री रूबीना खान, विकासखण्ड समन्वयक श्री हिमांशु मिश्रा तकनीकी सहायक श्री आशुतोष शुक्ला उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जिले में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले को 2016 से 2021 तक कुल 63 हजार 237 आवास निर्माण बक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके विरुद्ध अब तक 41 हजार 197 आवास पूर्ण हो चुका है। शेष आवासों का निर्माण तीव्र गति से प्रगति पर है।

Leave a Reply