अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 16 नवम्बर 2020 को कार द्वारा निवास स्थान बौरीपारा अम्बिकापुर से प्रातः 11ः00 बजे ग्राम पंचायत सपनादर विकासखण्ड मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे तथा राधाकृष्ण षिवमंदिर के पास गौवर्धन पूजा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1ः30 बजे ग्राम पंचायत सपनादर से ग्राम पंचायत कमलेष्वरपुर हेतु प्रस्थान करेंगे एवं स्थानीय बाजार का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ से भेंट मुलाकात करेगें। दोपहर 2ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक ग्राम पंचायत कमलेष्वपुर से ग्राम पंचायत कुनिया हेतु प्रस्थान करेंगे एवं कुनिया गौठान में गौवर्धन पूजा में शामिल होंगे। अपरान्ह 4 बजे से 5 बजे तक ग्राम पंचायत कुनिया से ग्राम पंचायत नर्मदापुर हेतु प्रस्थान करेंगे एवं नर्मदापुर गौठान में गौवर्धन पूजा में शामिल होंगे। सायं 5 बजे से 6 बजे से ग्राम नर्मदापुर से फारेस्ट रेस्ट हाउस मैनपाट से निवास स्थान बौरीपारा अम्बिकापुर हेतु प्रस्थान करेंगे।
कोरोना को शिकस्त देकर 1 व्यक्ति लौटे घर
कोविड अस्पताल में 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
अम्बिकापुर / संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि सीतापुर के 40 पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 15 नवम्बर की स्थिति में 39 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 31, बलरामपुर जिले के 03, कोरिया जिले के 05 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 31 मरीजों को सिम्पटम हैं। श्वास लेने में तकलीफ के कारण कुल 10 मरीजों को आई.सी.यू. में रखा गया है एवं 21 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक या माईल्ड सिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती 9 मरीज को उच्च रक्तचाप, 07 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप, 2 मरीज को सिजीरियन ऑपरेषन तथा 07 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।