samvaad
छत्तीसगढ़

15 आपदा पीड़ित परिजनों के लिए 60 लाख रूपए सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आपदा पीड़ित परिजनों के लिए शीघ्र आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव द्वारा आपदा पीड़ित 15 परिवारों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रूपये के मांग से कुल 60 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत करते हुये संबंधितों को तहसीलदार से सम्पर्क कर राशि प्राप्त करने कहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सुन्दरपुर निवासी सुखबिहारी की मृत्यु 3 फरवरी 2019 को कुआं में डुबने से हो गई थी। जिनके निकटतमम वारिस पत्नी कौशिल्या को 4 लाख रूपये, ग्राम थोर निवासी मधु राजवाडे़ की मृत्यु 3 सितम्बर 2019 को कुआं में डुबने से हो गई थी। जिनके निकटतमम वारिस पत्नी भगमनिया को 4 लाख रूपये, ग्राम अमादरा निवासी बुधियारो बेवा की मृत्यु 22 अगस्त 2019 को खेत में रोपा लगाने का काम कर वापस आते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हो गई। जिनके निकटतमम वारिस पुत्र केन्दा राम को 4 लाख रूपये की अनुदान स्वरूप आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। लुण्ड्रा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम उदारी निवासी चन्दा पैकरा की मृत्यु 28 जुलाई 2019 को सर्पदंश के ईलाज के लिए अम्बिकापुर अस्पताल ले जाते समय हो गई। जिनके निकटतम वारिस पिता बाबूनाथ पैकरा को 4 लाख रूपए, ग्राम किसुनपुर निवासी लक्ष्मी की मृत्यु 19 जुलाई 2020 को सर्पदंश के ईलाज के दौरान अम्बिकापुर अस्पताल में हो गई। जिनके निकटतम वारिस माता चन्द्रमनी को 4 लाख रूपए, ग्राम डुमकी निवासी लालसाय की मृत्यु 22 अप्रैल 2020 को कुआं के पानी में डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पत्नी बसंती को 4 लाख रूपए, ग्राम खुरनडीह निवासी जगबीर यादव की मृत्यु 25 जुलाई 2020 को मछली नदी के पानी से डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पत्नी चगनी को 4 लाख रूपए की अनुदान स्वरूप आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम प्रतापपुर निवासी शनिराम का मृत्यु दिनांक 26 मई 2018 को पानी में डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पत्नी मुनी टेकाम बेवा को 4 लाख रूपए, लखनपुर निवासी अजीत चौधरी का मृत्यु 14 दिसम्बर 2018 को पानी में डूबने से हो गई । जिनके निकटतम वारिस पत्नी प्रमिला शैधरी बेवा को 4 लाख रूपए, ग्राम गुमगराखुर्द निवासी गोविन्द दास की मृत्यु 16 जनवरी 2020 को ग्राम बांकीपुर के डेम में डूबने से हे गाई। जिनके निकटतम वारिस पिता प्रसादु को 4 लाख रूपए की अनुदान स्वरूप आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार तहसील उदयपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम रकेली निवासी मानकुंवर की मृत्यु 19 जुलाई 2019 को जहरीले सर्प के काटने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पति धरमसाय को 4 लाख रूपए, ग्राम करौंदी निवासी अनिता की मृत्यु 19 सितम्बर 2019 को पानी में डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पिता शिवप्रसाद को 4 लाख रूपए, ग्रमा पलका निवासी बिफुराम का मृत्यु 21 अक्टूबर 2019 को पानी में डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पत्नी फुलझरी बेवा को 4 लाख रूपए, ग्राम चैनपुर निवासी सुभाष जांगड़े का मृत्यु 16 अप्रैल 2020 को अकाशीय बिजली मारने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पिता जयनांरायण जांगड़े को 4 लाख रूपए, ग्राम खरसुरा निवासी गुरूवारो की मृत्यु 14 अप्रैल 2019 को रामगढ़ जानकी तालाब के पानी में डूबने से हो गई। जिनके निकटतम वारिस पति अम्बिका को 4 लाख रूपए की अनुदान स्वरूप आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।

Leave a Reply