कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की अपील
अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने प्रकाश व खुशियों के महापर्व दीपावली के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का दीवाली मिलन समारोह आज यहां कलेक्टर न्यायलय कक्ष में आयोजित किया।
कलेक्टर श्री झा ने इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जिले वासियों को कोविड-19 के गाइडलाईन को दृष्टिगत रखते हुए दीपावली पर्व मनाने के अपील की एवं सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुषहाली की कामना की है।