samvaad
छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय प्रशासी निकाय गठित

 अम्बिकापुर /  कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि पढ़ना-लिखना अभियान के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, रणनीति निर्माण, समन्वय, मॉनिटरिंग, जनसहयोग, जनजुडाव एवं आवश्यक मार्गदर्शन हेतु जिला स्तरीय प्रशासी निकाय का गठन किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रीतम राम को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को सदस्य सचिव, सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, नगर पालिक निगम के महापौर डॉ. अजय तिर्की, नगर पालिक निगम के सभापति श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री अम्रतलाल ध्रुव, नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री हरेश मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उदयपुर श्री प्रदीप साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीतापुर श्री सुश्री दीपिका नेताम, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्रीमती ननकी सिंह, जनपद पंचायत बतौली के अध्यक्ष श्रीमती सुगिया मिंज, जनपद पंचायत सीतापुर के अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, जनपद पंचायत मैनपाट के अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला खेस, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अध्यक्ष श्री गंगाराम, जनपद पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा, जनपद पंचायत उदयपुर के अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, नगर पंचायत सीतापुर के अध्यक्ष श्री प्रेमदान कुजूर, नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर्.पी. गुप्ता, डाईट के प्राचार्य श्री ए.पी. एक्का जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply