samvaad
छत्तीसगढ़

वाहन के ओव्हरलोडिंग की जांच होगी

 अम्बिकापुर / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने बताया है कि वाहनों में ओव्हरलोडिंग की रोकथाम के लिए वाहन के निर्धारित भार क्षमता से अधिक मात्रा में परिवहन करने पर चेकिंग की जाएगी। इसके लिए थाना प्र्रभारी एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के साथ जांच करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश के परिपालन में जांच कर तथा की गई कार्यवाही की जानकारी प्रत्येक शुक्रवार को प्रस्तुत करने कहा है।  

Leave a Reply