samvaad
छत्तीसगढ़

धान मक्का विक्रय के लिए अब किसान पंजीयन 17 नवम्बर तक

अम्बिकापुर / खाद्य नगारिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का विक्रय के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि पूर्व में दिनांक 10 नवम्बर 2020 तक निर्धारित की गई थी। किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए किसान पंजीयन की अवधि में वृद्धि करते हुए 17 नवम्बर 2020 तक कर दी गई है।
इस अवधी में जिन किसानों ने मक्का एवं धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन नहीं कराया है वह संबंधित पटवारियों एवं मण्डियों से संपर्क कर अपना रकबा का पंजीयन करा सकते है।

Leave a Reply