अंबिकापुर. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस के पांचवें बेच की मान्यता मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अब तक 2 विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया है। वही 100 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी एवं उनके पालक मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। विगत वर्ष जीरो ईयर घोषित होने के बाद 2020 में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर को पांचवें बेच के प्रवेश के लिए एमसीआई से मान्यता मिल चुकी है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सभी कमियों को पूरा कर पांचवें सत्र के लिए मान्यता प्राप्त किया है। वही अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के डीन रामणेश मूर्ति ने बताया कि अब तक 2 छात्रों ने दाखिला ले लिया है। इनमें एक दिल्ली की छात्रा व एक बिलासपुर की छात्रा शामिल है। इन दो छात्रों के अलावा अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए अन्य राज्यों से विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। डीन रामणेश मूर्ति ने बताया कि अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित 100 सीटों में 82 सीटें राज्य कोटे की है। वही 15 सीट ऑल इंडिया कोटे की है। इसके अलावा 3 सीट सेंट्रल गवर्नमेंट कोटे की है। वहीं उन्होंने कहा कि 2 छात्रों के दाखिले के बाद मेडिकल कॉलेज में औपचारिक रूप से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना के खतरे को देखते हुए तमाम व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए पहुंच रहे विद्यार्थियों के लिए की गई।
एमबीबीएस के पांचवें बेच के लिए दो विद्यार्थियों ने लिया दाखिला मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित 100 सीटों में 82 सीटें राज्य कोटे की
Leave a reply