शुरुआत की है। इस योजना के तहत निगम क्षेत्र में ट्रेडिशनल व्यवसाय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अंबिकापुर में भी पौनी पसारी योजना का लाभ ट्रेडिशनल व्यवसायियों को मिलने जा रहा है।
प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना पौनी पासरी तहत अंबिकापुर के ट्रेडिशनल व्यवसायियों को जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। अंबिकापुर नगर निगम योजना के तहत हॉट बाजार का निर्माण कर लिया है। शासन ने इसके लिए लाख रुपये की स्वीकृति दी थी है। स्वीकृति मिलने के बाद शहर के आकाशवाणी चौक स्थित ट्रेडिशनल व्यवसायियों के लिए हाट बाजार बनाया गया है। जल्दी स्थानों का आवंटन भी नगर निगम द्वारा कर दिया जाएगा। मालूम हो कि देश के अन्य हिस्सों की तरह छत्तीसगढ़ में भी परंपरागत व्यवसाय का दायरा सिमटता जा रहा है। ऐसे कारोबार से जुड़े लोगों को न तो बाजार मिल पा रहा है और न ही सुविधाएं। परंपरागत कारोबार से जुड़े लोगों के शिक्षा का स्तर कम होने के कारण वे दूसरे क्षेत्र में जीवकोपार्जन का इंतजाम आसानी से नहीं कर पाते हैं। इस कारण शासन ने पौनी पसारी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लोहारी, कु हारी, कोष्टा, बंसोड़ आदि का परंपरागत व्यवसाय करने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में चबूतरा और शेड निर्माण कराया गया है और इन स्थानों को संबंधित लोगों को अस्थायी रूप से किराये पर उपलब कराया जाएगा और उन्हें व्यवसाय करने की सुविधा दी जाएगी।
व्यवसाय को बढ़ावा देने अंबिकापुर में पौनी पसारी योजना की शुरूआत क्षेत्र में ट्रेडिशनल व्यवसाय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पौनी पसारी योजना की
Leave a reply