samvaad
छत्तीसगढ़

डॉक्टर ने जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के बीच २०० कंबल का किया वितरण

डॉक्टर ने जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के बीच २०० कंबल का किया वितरण
अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर अर्पण ने सेवा परमो धर्म के उद्देश्य के तहत जीवनदीप समिति के कर्मचारियों के बीच कंबल का वितरण किया है। मेडिकल कॉलेज अस्पतल के जीवन दीप समिति के कर्मचारियों के बीच 200 कंबल का वितरण किया गया है। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. रौशन वर्मा मु य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान डॉ. अर्पण ङ्क्षसह चौहान ने कहा कि अस्पताल उनका घर है। और यहां के हर कर्मचारी उनके परिवार है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा और दिवाली क्या होनी चाहिए, जहां सभी साथ रह सकें। इस दौरान ठंड के दिनों में कंबल मिलने पर कर्मचारियों में खुशी देखी गई। एमएस ने कर्मचारियों को इस महीने का पेमेंट धनतेरस तक कराने का आश्वासन दिया है और सारे स्टाफ  को 2 जोड़ी ड्रेस देने की भी बात कही गई है कर्मचारियों द्वारा ठंड से बचाव हेतु जूते और मोजे की मांग रखी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद विश्व विजय सिंह तोमर,  ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष बंटी शर्मा, अमरनाथ कश्यप, जीवन दीप के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव, संकल्प यूथ क्लब की समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष अंकुर सिन्हा, सचिव अजीज टोप्पो, मनीष, गि ट, अभी मन्नू साहू उपस्थित रहे।  

Leave a Reply