अम्बिकापुर / अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री ए.एल. ध्रुव के द्वारा धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालन दण्डाधिकारियों की मजिस्टीरियल ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अजय त्रिपाठी को सम्पूर्ण अनुभाग क्षेत्र अम्बिकापुर का सामान्य प्रभार, तहसीलदार श्री ऋतुराज सिंह बिसेन को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार श्री भूषण सिंह मण्डावी को गांधीनगर थाना क्षेत्र तथा नायब तहसीलदार श्री रवि भोजवानी को मणापुर चौकी क्षेत्र में ड्यूटी लगाई गई है।
Leave a reply