samvaad
छत्तीसगढ़

बिचौलियों की चालाकी भारी न पड़ने दें – कलेक्टर साप्ताहिक समय सीमा की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज यहाँ जिला पंचायत सभा कक्षा में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओ के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी में पूर्ण पारदर्शिता लाएं। किसानों को बिचौलियों के चंगुल में न आने दे और उनकी किसी भी चालाकी को भारी न पड़ने दे।
कलेक्टर ने कहा कि समितियों में की जा रही ऑनलाईन एंट्री में पटवारियों द्वारा किये गए गिरदावारी रिपोर्ट की ही प्रविष्टि हो। सभी एसडीएम ऑनलाइन एंट्री का तहसीलवार रैंडम जांच करें। किसी भी समिति में गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार एंट्री नही होने पर कार्यवाही करें। उन्होंने धान खरीदी के लिए बरदाने की उपलब्धता के लिए खाद्य अधिकारी को लक्ष्य की पूर्ति हेतु राइस मिलर्स से भौतिक सत्यापन कर बारदानों का संकलन करने के निर्देश दिए। जिले को इस वर्ष करीब 37 लाख बारदाने की उपलब्धता के लक्ष्य दिया गया है। अब तक करीब 4 लाख नए बारदाने तथा पीडीएस दुकानों से 5 लाख एवं राइस मिलर्स से 10 लाख बारदाने मिला है। कलेक्टर ने नए समितियों में धान खरीदी शुरू करने के लिए सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश सहकारिता विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए स्थल का चयन जल भराव की स्थित को ध्यान में रख कर करें।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विकासखंडों के दूरस्थ क्षेत्र के बसाहटों का निरीक्षण करें कि वहां बच्चों को अण्डा, केला और सूखा राशन मिल रहा है कि नहीं। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि सुपोषण योजना के क्रियान्वयन के लिए ब्लाक स्तर के अधिकारियों की साप्ताहिक बैठक ले और पहले दूरस्थ क्षेत्रो की स्थित की समीक्षा करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी हितग्राहियों तक सामग्री पहुंचना चाहिए। इसके लिए सुपर वाईजरों को निरीक्षण के लिए भेंजें। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
कलेक्टर ने गोठानो में पशुओं के लिए चार की व्यवस्था के लिए किसानों से पैरादान के लिए अभियान चलाने के लिए पहले बड़े किसानों के सूची तैयार करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। उन्होंने किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों के नवनिर्माण के प्रगति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि अम्बिकापुर-शिवनगर को 31 दिसंबर तथा अम्बिकापुर सीतापुर रोड को फरवरी तक पूरा कराये। इसके लिए जितने मैनपावर या मशीनरी बढ़ाना हो बढ़ाएं लेकिन तय समय मे काम पूरा कराएं।
बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, अपर कलेक्टर द्वय श्री एएल ध्रुव, सुश्री संतन देवी जांगड़े सहित एसडीएम, तहसीलदार,जनपद सीईओ एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply