samvaad
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जेल में शिविर का आयोजन

अम्बिकापुर / केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में विगत 9 नवम्बर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव श्री जनार्दन खरे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में महिला बंदियों को विधिक जानकारी दी गई।
श्री खरे ने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमे अशिक्षा, गरीबी एवं पिछडेपन के कारण न्याय से वंचित नहीं रहना है। जरूरतमंद व्यक्तियों को सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से विधिक सेवा संस्था की स्थापना की गई है। जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र गायकवाड ने विधिक जानकारी देते हुए कहा कि हमें कानून को अच्छी तरह समझकर शांतिपूर्वक रहना चाहिए। आपसी लड़ाई-झगड़े और सामाजिक द्वेष से दूर रहना चाहिए। जेल को सुधार गृह बताते हुए यहां रहने के दौरान आत्ममंथन और चिंतन करना चाहिए। मन में हताशा-निराशा की भावना नहीं होनी चाहिए। यहां से निकलने के बाद समाज के अच्छे नागरिक होकर दायित्व को निभाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में बंदियों ने अधिकारियों से विधिक सलाह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रभारी उप जेल अधीक्षक श्री एम.जी.गोस्वामी, श्री हितेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक जेल अधीक्षक, सुश्री ममता पटेल, श्रीमती बानी मुखर्जी, श्री शंकर प्रसाद तिवारी, मुख्य प्रहरी श्रीमती फ्लोरा लकड़ा सहित जेल के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply