अम्बिकापुर / प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य के ऐसे बालक-बालिकाओं को जिन्होंने अपनी जान की परवाह किये बिना अद्भूत वीरता का कार्य किया हो उन्हे राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाता है। इस पुरूस्कार के लिए जिले के बालक-बालिकाओं से 20 दिसम्बर 2020 तक महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि इस वर्ष एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2020 के मध्य अद्भूत वीरता का कार्य करने वाले 18 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को चुना जाना है। इसके लिए आवेदन पत्र सक्षम प्राधिकारी यथा पुलिस अधीक्षक, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं कलेक्टर से अनुशंसित होना अनिवार्य है। आवेदको को दो रंगीन पासपोर्ट साईज के साथ आवेदन करना होगा।
Leave a reply