अम्बिकापुर / सरगुजा जिले में जिला साक्षरता केन्द्र के माध्यम पढ़ना लिखना अभियान के क्रियान्वयन होना है। कार्यकारी संसाधन समूह के संयोजन हेतु समिति गठित की गई है। इस समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी हैं। समिति के उपाध्यक्ष डाइट के प्राचार्य मनोनित के किए गए हैं। इन समिति के सदस्यों में जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी, संत गहिरा गुरू विश्व विद्यालय सरगुजा के अधिकारी, पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के एन.एस.एस. अधिकारी, डाइट कार्यालय के तीन व्याख्याता, साक्षरता के एस.आर.जी. शा.उ.मा.विद्यालय एन.सी.सी. अधिकारी, स्काउट एवं गाइड प्रभारी अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी अधिकारी, साहित्कार डॉ. नीरज वर्मा, संगीतकार श्री संजय सुरीला व स्थानीय मदारी आर्ट के निर्देशक श्री आनन्द गुप्ता को सदस्य बनाया गया है।