अम्बिकापुर / डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री नीलम टोप्पो ने बताया है कि वाहन चालक के पदों की पूर्ति हेतु लिखित परीक्षा 9 नवम्बर 2020 को प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा हेतु उडनदस्ता दल का गठन किया गया है जिसमें तहसीलदार श्री ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार श्री किशोर वर्मा एवं अधीक्षक भू अभिलेख श्री अमित झा शामिल हैं।