samvaad
छत्तीसगढ़

विभागीय परीक्षा 25 जनवरी से 1 फरवरी तक

अम्बिकापु /सरगुजा संभाग के संभागायुक्त सुश्री जिनेविवा किण्डो ने कहा है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभागीय परीक्षा के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। यह परीक्षा 25 जनवरी 2021 से 1 फरवरी 2021 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी।
आयुक्त ने जानकारी दी है कि विभागीय परीक्षा सभी परीक्षा केन्द्रों में निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित किए जाएंगें। उन्होंने संभाग के समस्त जिलों कलेक्टरों से कहा है कि वे अधीनस्थ कार्यालयों के जिलाधिकारियों को विभागीय परीक्षा के आयोजन की सूचना देना सुनिश्चित करें। संभागायुक्त ने बताया है कि विभागीय परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परीक्षार्थियों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 10 प्रतिशत अंकों तक छूट देने का प्रावधान किया गया है। अतः उक्त जाति के परीक्षार्थियों को अपने आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची 26 दिसम्बर 2020 तक संभागीय आयुक्त कार्यालय में अनिवार्यतः देना सुनिश्चित करें। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से जाति प्रमाण पत्र की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply