samvaad
छत्तीसगढ़

एप्प के माध्यम से होगी गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाईटी द्वारा गोधन न्याय योजना एप्प का नवीन वर्जन जारी किया गया है जो गुगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप्प के द्वारा गोबर खरीदी, स्व सहायता समूह को गोबर देना, समूह द्वारा खाद गोठान को देना तथा खाद विक्रय की प्रक्रिया की जाएगी। गोबर खरीदी की एंट्री वर्तमान दिनांक से तीन दिवस पहले तक की जा सकेगी। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत वर्मी कम्पोस्ट खरीदी के लिए संबंधित व्यक्ति या क्रेता सहकारी समिति (पैक्स) में पैसा जमा करके पर्ची प्राप्त करेंगे। पर्ची में क्यूआर कोड, खाद की मात्रा तथा गोठान का नाम अंकित होगा। ग्राहक संबंधित गोठान में जाकर अधिकृत नोडल अधिकारी को पर्ची देगा। पर्ची को गोधन न्याय योजना एप के माध्यम से स्कैन करने के पश्चात क्रेता को खाद दिया जाएगा। खाद विक्रय की प्रविष्टि एप्प के माध्यम से ही की जाएगी। क्रेता के द्वारा खाद नही लेने, गोठान में गोबर नही होने या अन्य कारण से विक्रय को कभी भी निरस्त किया जा सकता है। गौठान स्तर में अधिकृत व्यक्ति एप्प में डाले गए कारण की पुष्टि करके खरीदी कैंसिल कर सकता है जो पैक्स के लॉगिन में रिफ्लेक्ट हो जाएगा। गोबर खरीदी हेतु समय-समय पर गोधन न्याय योजना एप को अपडेट करते रहना होगा। जिले के केशवपुर, टेड़गा, बटवाही, सरगवां और कुनिया गोठान से वर्मी कम्पोस्ट विक्रय किया जा रहा है। अन्य गोठानो में भी वर्मी कम्पोस्ट विक्रय के लिए उपलब्ध है

Leave a Reply