samvaad
छत्तीसगढ़

किसान अधिकार दिवस पर कांग्रेस का सत्याग्रह आन्दोलन

0 किसान बिल का किया विरोध, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सूरजपुर। शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधनमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस को कांग्रेस ने किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाते हुए सत्याग्रह किया। यहां जिला मुख्यालय मे जिला, किसान व ब्लाक काँग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में अग्रसेन चौक के समीप सत्याग्रह करते हुए केंद्र के तीनों किसान विरोधी कानून को काला कानून करार देते हुए कांग्रेस नेताओं ने जमकर विरोध किया। वक्ताओं ने इसे जमाखोरी चालू करो कानून,मंडी खत्म करो कानून व खेती कंपनियों को सौपो कानून की संज्ञा दी। वही समर्थन मूल्य,अनाज,आलू,प्याज पर नियंत्रण खत्म कर जमाखोरी व कालाबाजारी के कानून का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने एक देश एक बाजार की संज्ञा वाले कानून को जन व किसान विरोधी बताकर केंद्र के दावे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र के कानून से आवश्यक वस्तुयें महंगी हो जाएगी। ग्रामीण इलाकों में व्यापक असर पड़ेगा। बताया गया कि महिलाएँ देश मे सुरक्षित नही है। केन्द्र की सरकार इस विषय मे कोई कदम नही उठा रही है काँग्रेसजनो ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सत्याग्रह आंदोलन को जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी, जिलाध्यक्ष विधासागर सिंह, सुनील अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह , तुलसी यादव, मेहंदी यादव, जितेन्द्र दुबे, ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा व आभार प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस सचिव इस्माइल खान ने किया। इस दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह, एल्डरमेन मनोज डालमिया, जफर हैदर, मनोज अग्रवाल, हेमेंद्र गुप्ता,विष्णु कसेरा,अजय अग्रवाल,विनय मिश्रा,अजय सोनवानी,आंनद कुँवर सिंह,प्रेमजीत सिंह,इदरीश,धर्मेन्द्र सिंह,सन्तोष पावले,गुलखान,आकाश साहू,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,कालीचरण अग्रवाल,वेद प्रकाश मिश्रा,कुसुमलता राजवाड़े, देवेश राजवाड़े,गौरव सिंह,मो इमरान,बालेश्वर नेताम,सौरभ साहू,विन्देश साहू,पंकज साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply