samvaad
छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन 19 नवम्बर तक

अम्बिकापुर / सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 19 नवम्बर तक आमंत्रित किया गया है। 23 से 29 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन में सुधार कर सकते हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 550 रुपए निर्धारित है। परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं। कक्षा 6वी के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2011 के बीच तथा कक्षा 9वी के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2006 से 31 मार्च 2008 के बीच होनी चाहिए। ऑनलाईन आवेदन हेतु आधिकारिक वेब साईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू एआईएसएसईई.एनटीए.एनआईसी. इन का प्रयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply