samvaad
छत्तीसगढ़

रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिलेगा नया भवन जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व सदस्य आदित्येश्वरण शरण सिंह देव ने किया निरीक्षण

रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को मिलेगा नया भवन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व सदस्य आदित्येश्वरण शरण सिंह देव ने किया निरीक्षण
अ िबकापुर. रामपुर में दौरा कर जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने ग्रामीणों को नये प्राथमिक भवन केंद्र की सौगात दी। जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि आपके विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने आपके गांव को नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दी है। इसके लिए रुपये सेंशन होकर आ गये हैं एवं पुरानी बिल्डिंग को डिस्पोज न कर उसे भी उपयोग में रखते हुए नवीन भवन बनाया जायेगा। जिससे एक बड़ी बिल्डिंग के माध्यम से और अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सके। यहां पर और अधिक सुविधाओं की शुरुआत एवं चिक्तिसकों एवं स्टाफ  की पदस्थापना की जायेगी। आज हम सब लोग आप सबकी उपस्थिति में इस भवन का ले आउट लेकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने आये हैं। चिकित्सा सुविधा अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे यह हम सब का प्रयास है। आप सब का सहयोग यूं ही मिलता रहेए। सब मिलकर क्षेत्र में बेहतर कार्य करेंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि एक और सौगात जल्द ही आप लोगों को मिलेगी, धान संग्रहण केंद्र की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है, जो मिलना लगभग तय है। जल्द ही इसकी शुरुआत भी यहां पर होगी और आप अपनी उपज यहीं बेच सकेंगे।  इसके लिए चबूतरा का निर्माण किया जाये इन सब पर भी आप सब की राय लिया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष शैलेश सिंह, विनय शर्मा बंटी, सीएमएचओ डॉ पूनम सिंह सिसोदिया, सीईओ जनपद पंचायत एसएन तिवारी, पवन राजवाड़े, रामसाय सहित सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं काफी सं या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply