samvaad
छत्तीसगढ़

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से निकाल लिया गया एक लाख १० हजार रुपए

अंबिकापुर. एक व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक खाते से अज्ञात द्वारा एक लाख १० हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिया गया है। खाताधारक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सखोली निवासी बिशंबर का बैंक खाता एचडीएफसी बैंक में है। इसके खाता नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ५ अक्टूबर को पहली बार १० हजार, दूसरी बार ५० हजार व ८ अक्टूबर को ४० हजार व दूसरी बार १०  हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिया गया है। इसकी जानकारी बिशंबर को नहीं चला। जब वह रुपए निकालने बैंक पहुंचा तो इसकी जानकारी हुई। वह इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराया है।

Leave a Reply