samvaad
छत्तीसगढ़

९ जुआरियों से २६ सौ रुपए जब्त


अंबिकापुर. जुआ खेलते नौ जुआड़ियों के पास से कोतवाली पुलिस ने २६ सौ रुपए जब्त किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार शहर से लगे श्रीगढ़ निवासी संजीत तिर्की, विनोद राजवाड़े, मनाज राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, छोटू राजवाड़े, चैनसाय, अल्युस कुमार, शिवा जायसवाल व ओम प्रकाश राजवाड़े श्रीगढ़ में जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को मौके पर पहुंच कर सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। उनके पास से पुलिस ने २६ सौ रुपए व ताश पत्ती जब्त की है।

Leave a Reply