samvaad
छत्तीसगढ़

पढ़ना-लिखना अभियान जिले में दस हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में सरगुजा जिले में केंद्र प्रवर्तित पढ़ना-लिखना अभियान इस वर्ष से स्वीकृत किया है। अभियान के तहत सत्र 2020-21 हेतु सरगुजा जिले को दस हजार असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें प्रदेष के 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता प्रदान किया जाना है। यह कार्य जिला साक्षरता मिषन प्राधिकरण सरगुजा के माध्यम से जिले में क्रियान्वित किया जाएगा। योजना के तहत् जिले के 15 वर्ष एवं इससे अधिक वर्ष के असाक्षरों का चिन्हांकन सर्वे के माध्यम से किया जाएगा। असाक्षरों को पढ़ाने वाले अनुदेषकों को स्वयंसेवी भावना से निःषुल्क पढ़ाया जाना है। स्वयंसेवी अनुदेषकों के द्वारा 04 माह या इससे अधिक अवधि में 120 घंटो का षिक्षण दिया जायेगा। जिसमें षिक्षार्थी को बुनियादी साक्षरता का ज्ञान दिया जायेगा।
जिला षिक्षा अधिकारी श्री आई.पी.गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिलों, राष्ट्रीय व राज्य के औसत साक्षरता वाले जिलों में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता प्रदान किया गया है। जिले में यह कार्यक्रम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित किया जायेगा।
कार्यक्रम के संचालन के लिए जिला स्तर पर प्रषासकीय समिति, कार्यकारी समिति एवं जिला साक्षरता केन्द्र का गठन किया गया है। पढ़ना-लिखना अभियान के मार्गदर्षिका के अनुसार इस अभियान में सिविल सोसायटी, गैर सरकारी संगठन, कार्पोरेट सोषल सेक्टर जिन्हें साक्षरता परियोजना में कार्य करने का अनुभव हो उनका भी सहयोग लिया जा सकता है। इसके लिये जिले के समस्त विकासखण्डों में क्रियान्वयन के लिये कमेटियों के गठन के साथ सर्वेक्षण का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है।

Leave a Reply