अंबिकापुर. पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी सिलसिले में सरगुजा पुलिस विभाग की ओर से बुधवार को शहर के घड़ी चौक पर शहीदों की स्मृति में पुलिस बैंड के धुन पर देशभक्ति गितों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान एसपी टीआर कोशिमा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने देश और प्रदेश के सभी शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बैंड दल ने अपनी धुनों पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने अपनी प्रस्तुति से हर किसी में जोश भर दिया। कार्यक्रम में मु य रूप से एसपी टीआर कोशिमा, एडिशनल एसपी ओम चंदेल, सीएसपी सुरेंद्र साय पैकरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व पुलिसकर्मी शामिल रहे।
शहीदों की याद में बजी देशभक्ति गीत शहर के घड़ी चौक पर शहीदों की स्मृति में पुलिस बैंड का आयोजन
Leave a reply