देशी रिवाल्वर व चोरी की बाइक के साथ युवक गिर तार
गांधीनगर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल
अंबिकापुर। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे देशी रिवाल्वर से लैस एक युवक को गांधीनगर पुलिस ने गिर तार किया है। वही आरोपी युवक जिस बाइक से घूम रहा था वह भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसने जेल भेज दिया है।
गांधीनगर पुलिस ने चोरी की बाइक व देशी रिवाल्वर के साथ एक युवक को गिर तार किया है। बुधवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर में एक बाइक सवार युवक देशी रिवाल्वर लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस की टीम ने संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर सुभाष नगर इलाके से धरदबोचा। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिर तार कर थाने लेकर आई। वहीं पुलिस ने जब आरोपी से बाइक के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि बाइक भी चोरी की है। आरोपी युवक ने बलरामपुर जिले के राजपुर से बाइक चोरी की थी और उसी से कई दिनों से अंबिकापुर शहर में घूम रहा था। पूछताछ में आरोपी की शिना त गंगापुर निवासी बबलू चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आ र्स एक्ट के साथ चोरी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
Leave a reply