अंबिकापुर। शहर के बाबूपारा स्थित एक व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चार लाख रुपए का जेवरात व दस हजार रुपए नगद पार कर दिया है। व्यवसायी अपने दोस्त पूर्व पार्षद के भरोसे घर की जि मेदारी देकर २५ अक्टूबर को परिवार के सभी सदस्यों के साथ चिरमिरी गए थे। पूर्व पार्षद हर दिन रात को व्यवसायी के घर सोने जाते थे। मंगलवार की रात को जब सोने गए तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की आशंका पर घटना की जानकारी अपने दोस्त मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने आकर जब सामान का मिलान किया तो पता चला कि चार लाख के जेवरात पार हैं। मकान मालिक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबूपारा निवासी व्यवसायी आशीष सरकार २५ अक्टूबर को परिवार के सभी सदस्यों के साथ घर में ताला बंद कर चिरमिरी गए थे। इस दौरान घर की देख-रेख की जि मेदारी वह अपने दोस्त पूर्व पार्षद जीवन यादव को दी थी। जीवन यादव अपने दोस्त के साथ हर दिन रात को आशीष के घर में सोते थे और सुबह वापस अपने घर चले जाते थे। मंगलवार को जब जीवन यादव अपने दोस्त के साथ सोने गए तो मकान का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की आशंका पर उन्होंने इसकी जानकारी मकान मालिक आशीष सरकार को दी। घटना की जानकारी मिलने पर आशीष सपरिवार वापस लौटे और अपने घर की जांच की तो पता चला की घर के आलमारी में रखे चार लाख के जेवरात व दस हजार रुपए पार है। आशीष ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह सामान हुए चोरी
सोने का चेन तीन नग, लॉकेट तीन नग, हार सोने का एक नग, कान की बाली सोने की एक नग, अंगूठी सोने की एक नग, चेन चांदी का दो नग, चूड़ी सोने का एक नग, सिक्का सोने का एक नग व दस हजार रुपए नकद अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है।
कोतवाली पुलिस ने की जांच
सूचना पर कोतवाली टीआई भारद्वाज सिंह व अन्य पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वायड को व फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घर की जांच कराई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी के सूने मकान में चोरों का धावा, चार लाख के जेवरात पार शहर के बाबूपारा में हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
Leave a reply