samvaad
छत्तीसगढ़

दो बाइकों की भिड़ंत में चार साल के बालक व युवक की मौत, दो घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में चार साल के बालक व युवक की मौत, दो घायल
अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर भकुरा के पास हुआ हादसा, हादसे के दौरान बालक ट्रक के पहिए के नीचे आया
अंबिकापुर. अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित भकुरा के पास मंगलवार की शाम आमनेे-सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार चार साल का बच्चा ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं बच्चे के पिता व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से ज मी हो गए। दोनों व्यक्ति का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाकारी ट्रक सहित तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार २५ वर्षीय लक्की पटेल पिता बनारसी राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरियों का निवासी था। वह किसी काम से बाइक से अंबिकापुर आया था। शाम को वापस घर लौट रहा था। अंबिकापुर-राजपुर मार्ग पर स्थित भकुरा मु य मार्ग पर जैसे ही पहुंचा, उसी समय सामने से बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर अमगांव निवासी पिहा कंवर अपने चार साल के बेटे अजय कुमार व एक अन्य व्यक्ति के साथ सवार था। दुर्घटना में लक्की पटेल को गंभीर चोट लगने से उसकी मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार चार साल का अजय ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, इससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं अजय के पिता पिहा व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से ज मी हो गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल चल रहा है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने ट्रक सहित दोनों बाइकों को जब्त कर ली है

Leave a Reply