samvaad
छत्तीसगढ़

मानसिक दिव्यांग बच्चों को एम.आर. किट का वितरण

अम्बिकापुर / राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र शिक्षा) के अन्तर्गत समावेशी शिक्षा के तहत कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री संजीव कुमार झा एवं जिला परियोजना संचालक श्री कुलदीप शर्मा के मार्ग दर्शन में आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित कम्पोजिट बिल्डिंग में मानसिक दिव्यांग बच्चों को एम.आर. किट का वितरण किया गया। इस दौरान राजीव गांधी शिक्षा मिशन सरगुजा के जिला मिशन समन्वयक डॉ. संजय सिंह के द्वारा बच्चों से चर्चा की गई तथा पालकों को यह किट उपयोग करने हेतु सुझाव दिए गए। मानसिक रूप से दिव्यांग इन बच्चों को यह एम.आर. किट ए.डी.आई.पी. स्कीम के तहत एन.आई.ई.पी.आई.डी. सिकन्दराबाद के सहयोग से वितरण किया गया। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली इस संस्था शाखा छत्तीसगढ के राजनान्दगांव में संचालित है। राजनान्दगांव से इस संस्था से पुर्नवास अधिकारी श्री गौतम चौरे एवं आडियों लॉजिस्ट श्री गजेन्द्र कुमार साहु उपस्थित रहे। इन्होने राजीव गांधी शिक्षा मिशन सरगुजा के सहायक कार्यक्रम समन्वयक(समावेशी शिक्षा) श्री दिनेश शर्मा के साथ उपस्थित रहकर वितरण कार्य में सहयोग किया तथा आवश्यक दस्तावेजीकरण पूर्ण कराया। लाभान्वित होने वाले बच्चों में विकासखण्ड अम्बिकापुर से तन्मय राउत, अमन,शुभम राजवाडे तथा चादनी, विकासखण्ड बतौली से अंजली यादव,निकिता जायसवाल तथा निशा जायसवाल ,विकासखण्ड उदयपुर से जनक तथा विकासखण्ड सीतापुर से शुभम गुप्ता अपने पालकों के साथ उपस्थित रहे तथा एम.आर. किट प्राप्त किया। उपस्थित लाभार्थियों एवं उनके पालकों को एम.आर.किट के उपयोग का तरीका एवं सावधानियां बताई गई तथा यात्रा व्यय का भुगतान भी किया गया। वितरण के दौरान सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी, श्री करूणेश श्रीवास्तव, संबंधित विकासखण्डों के बी.आर.पी. तथा पालकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply