samvaad
छत्तीसगढ़

पोष्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन 30 नवम्बर तक

अम्बिकापुर / जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोष्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए उक्त वर्गो के विद्यार्थियों से आवेदन पत्रों का नवीन एवं नवीनीकरण 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2020 तक लिया जाना है। इसके पश्चात 10 दिसम्बर 2020 तक प्राप्त आवेदनों का ड्राफ्ट प्रपोजल को लॉक किया जाएगा। इसके साथ ही 20 दिसम्बर 2020 तक सेक्सन आर्डर लॉक किया जाएगा। 10 जनवरी 2021 तक केवाईसी जमा किये जाएंगे।

Leave a Reply