अंबिकापुर. शहर के भिट्टीकला राइस मिल के पास सोमवार की शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से ज मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार पिता सवाल साय दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम नावानगर का निवासी था। वह सोमवार की दोपहर बाइक किसी काम से सौनिक स्कूल मेन्ड्राकला गया था। वह शाम को वापस घर लौट रहा था। रास्ते में भिट्टीकला राइस मिल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी किसी ने संतोष के ही मोबाइल से परिजन को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां अस्पताल बंद होने के कारण परिजन उसे मिशन अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान देर रात को उसकी मौत हो गई। मृक के पिता ने इसकी रिपोर्ट मणिपुर चौकी में दर्ज कराया है।
दूसरी घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम दमाली निवासी २५ वर्षीय अजय कुमार सिंह पिता चरित्र सिंह गांव के सरजू सिंह के साथ बाइक से सोमवार को बड़ा दमाली गया था। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में बड़ा दमाली के पास पीछे से ट्रैक्टर क्रमांक सीजी १५ डीजी८३२२ के चालक टक्कर मार दिया था। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से ज मी हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अजय ङ्क्षसह की मौत हो गई।
Leave a reply