samvaad
छत्तीसगढ़

१ लाख ८० हजार रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक गिर तार बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में था आरोपी, गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई

१ लाख ८० हजार रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक गिर तार
बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश में था आरोपी, गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई
अंबिकापुर. शहर के तुर्रापानी के पास से गांधीनगर पुलिस ने १ लाख ८० हजार रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिर तार किया है। वह बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर नकेल कसने के लिए आईजी ने सभी थाने को निर्देशित कर दिया है। इसके बाद से अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गांधीनगर टीआई अनूप एक्का को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक तुर्रापानी के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर प्रिंसेस कार्टेज के पास पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ा तो उसके जेब से प्लास्कि की पन्नी में ९ ग्राम ब्राउन शुगर पाया गया। जिसकी कीमत १ लाख ८० हजार रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर इसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply