अंबिकापुर. बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ६५ वर्षीय सुखराम नगेशिया कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम राजेन्द्रपुर का रहने वाला था। २५ अक्टूबर को अपने बड़े भाई के साथ पैदल कहीं जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार ने सुखराम को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से ज मी हो गया । उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Leave a reply