मल्टीपरपज स्कूल में ४ करोड़ ५० लाख की लागत से बनेगा इंडोर हॉल
खेलो इंडिया योजना के तहत राज्य सरकार से मिली मंजूरी
अ िबकापुर. छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचनाओं को विकसित करने के राज्य सरकार के प्रयासों को एक और बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य में खेल अधोसंरचनाओं के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मु यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत अ िबकापुर में मल्टीपरपज में इंडोर हॉल के निर्माण तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये दोनों प्रस्ताव छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय द्वारा भारत सरकार को भेजे गए थे। मु यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने अ िबकापुर में मल्टीपरपज में इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 50 लाख रूपए तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक के निर्माण के लिए 6 करोड़ 60 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इसके लिए मु यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों तथा खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। मु यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
मल्टीपरपज स्कूल में ४ करोड़ ५० लाख की लागत से बनेगा इंडोर हॉल खेलो इंडिया योजना के तहत राज्य सरकार से मिली मंजूरी
Leave a reply