अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक महिला ने स्वस्थ बच्चा को जन्म दिया है। अब तक यहां 0५ कोरोना संक्रमित महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है। शनिवार को सीतापुर के ग्राम जजगा निवासी ३५ वर्षीय पॉजिटिव महिला की सिजेरियन डिलीवरी कराई गयी। इसे २२ अक्टूबर को डिलेवरी के लिए लेवर वार्ड लाया गया था। यहां २३ अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। नॉर्मल डिलीवरी संभव नहीं थी। बच्चे की स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपेरशन कर महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई। कोरोना काल में तमाम समस्याओं के बीच सुरक्षित प्रसव बनी चुनौती बनकर उभरा है। ऐसे माहौल में नवजात और मां दोनों की सेहत की चिंताओं के बीच अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ५ संक्रमित महिलाओं के प्रसव कराया गया है। जिसमें एक महिला का मृत शिशु जन्म के मामले सामने आए हैं। शेष चार महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराकर मिसाल कायम किया है। खास बात यह है कि एक भी नवजात कोरोना संक्रमित नहीं हुए हैं।
Leave a reply