अ िबकापुर निवासी 26 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय महिला को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर सोमवार को डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अ िबकापुर में 26 अक्टूबर की स्थिति में 27 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 18ए जशपुर जिले के 02, बलरामपुर जिले के 04, कोरिया जिले के 01 तथा सूरजपुर जिले के 02 मरीज शामिल हैं।
कोरोना से एक और महिला की मौत
जिले में कोरोना का कहर जारी है। हर रोज मौत के मामले सामने आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले तीन दिनों से लगातार मौत के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार की सुबह एक और कोरोना पीड़ित महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिले में अब तक कुल मौत की सं या बढ़कर ४३ हो गई। जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के पोड़ निवासी ४५ वर्षीय महिला २३ अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला पूर्व में कई बीमारी से ग्रसित थी। चिकित्सकों ने उसे विशेष निगरानी में कोविड आईसीयू में रख कर इलाज कर रहे थे। श्वांस लेने में परेशानी होने के कारण २६ अक्टूबर की सुबह ८.४५ बजे उसकी मौत हो गई।