samvaad
छत्तीसगढ़

सतर्कता के साथ कोरोना से जंग जीतने दिलाई गई शपथ एसपी ने कार्यालय में पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दिलाई शपथ


अंबिकापुर. एसपी टीआर कोशिमा ने कोविड-१९ की बचाव व कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने की शपथ पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को दिलाई है। शपथ पूर्वक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने कोविड-१९ के बारे में सतर्क रहूंगा और मुझे और मेरे साथियों को इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखने, घातक विषाणु के प्रसार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने, कोविड से जुडे आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने, सदैव मास्क फेस कबर पहनने, विशेष कर सावर्जनिक स्थलों पर दूसरों से कम से कम २ गज की दूरी बनाकर रहने, हाथ को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबून और पानी से धोने और हम सब मिलकर कोविड-१९ के खिलाफ इस लड़ाई को जिने की शपथ लिया गया है। इस दौरान एडिशनल एसपी ओम चंदेन, सीएसपी सहित अन्य महिला-पुरूष पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply