अंबिकापुर. देशी कट्टा के साथ गांधीनगर पुलिस ने दो युवकों को गिर तार किया है। दोनों युवक लूटपाट की घटना को अंजाम देने के नियत से बाइक से मनेन्द्रगढ़ रोड में घुम रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों युवकों को गिर तार कर लिया है। एक देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस व बाइक जब्त किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर टीआई अनूप एक्का को सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली की शहर के मनेन्द्रगढ़ रोड में बाइक सवार दो युवक देशी कट्टा के साथ घुम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम गठित कर पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित बैंक के पास घेराबंदी कर सफेद रंग की बिना नंबर की बाइक में सोनू गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता २५ वर्ष निवासी रामानुगंज व विवेकानंद चौबे पिता अनिल चौबे उम्र १९ वर्ष निवासी गोदरमाना झारखंड को गिर तार किया गया। पुलिस ने इके पास से एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतूस व बाइक जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिला आ र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
देशी कट्टा के साथ बाइक सवार दो युवक गिर तार गांधीनगर पुलिस की कार्रवाई, लूटपाट की थी तैयारी
Leave a reply