अम्बिकापुर / महिला एवं बल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति ज्योति मिंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजनांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट निर्माण एवं प्रदान करने हेतु पात्र महिला स्व-सहायता समूहों से प्रस्ताव मंगाया गया था। जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा समस्त दस्तावेजों के परीक्षणोपरांत अनंतिम मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। यदि किसी आवेदनकर्ता स्व-सहायता समूह को मूल्यांकन सूची में आपत्ति हो तो 28 अक्टूबर 2020 को शाम 5ः30 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
मूल्यांकन सूची का अवलोकन जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं बल विकास परियोजना सीतापुर के कार्यालय में तथा एनआईसी के www.surguja.nic.in में किया जा सकता है।
Leave a reply