samvaad
छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर के कार्यों में कलेक्टर ने किया आंशिक संशोधन…

बैकुण्ठपुर/ ज़िला दंडाधिकारी व कलेक्टर कोरिया ने कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये
जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के मध्य पूर्व में किये गये कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है। अरूण कुमार सोनकर, डिप्टी कलेक्टर, जिला-कोरिया को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत् जन सूचना अधिकारी, नोडल अधिकारी-जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला-कोरिया, प्रभारी अधिकारी वित्त-स्थापना शाखा, नाजरात शाखा के साथ-साथ आहरण एवं संवितरण अधिकारी, एस.ई.सी.एल.
सी.एस.आर. शाखा,
प्रतिलिपि शाखा
प्रपत्र/अल्पबचत शाखा, वाचक (कलेक्टर न्यायालय)
स्वान परियोजना/जिला ई-गवर्नेस सोसायटी/वीडियो कान्फ्रेंस, धर्मस्व, धार्मिक न्यास, पुरातत्य, संस्कृति एवं पर्यटन शाखा, (अल्पसंख्यक एवं 20
सूत्रीय) पिछड़ा वर्ग कल्याण योजना, आवक-जावक शाखा, राज्योत्सव, शपथ पत्र सत्यापन एवं सत्यप्रतिलिपि सत्यापन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम/लोक सेवा केन्द्र व कलेक्टर कोरिया द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। प्रशान्त कुमार कुशवाहा, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) कोरिया को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, जिला-कोरिया का कार्य सम्पादन किये जाने हेतु आदेशित किया गया है। वे अपने कार्यों के साथ-साथ परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना, सोनहत का अतिरिक्त कार्य भी करेंगे। एस०एस० दुबे, डिप्टी कलेक्टर, कोरिया को अपने कार्यों के साथ-साथ उप संचालक, पंचायत, जिला-कोरिया का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। ए०एस० पैकरा, डिप्टी कलेक्टर कोरिया को अपने कार्यों के साथ-साथ वरिष्ठ लिपिक (आवास आबंटन शाखा) के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply