samvaad
छत्तीसगढ़

वन भूमि से 40 अवैध कब्जाधारियों को विभाग ने हटाया…

बैकुण्ठपुर/ कोरिया वनमण्डल के सोनहत क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की ख़बरों के लगातार प्रकाशन के बाद वन विभाग का अमला हरक़त में आ गया है। कोरिया वनमंडलाधिकारी के दिशानिर्देश पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही उप वनमण्डलधिकारी श्रीमती जेनीग्रेस कुजूर के नेतृत्व में की गई।वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने वन परिक्षेत्र सोनहत,देवगढ़ व खड़गंवा रेंज के मैदानी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सुबह से कार्यवाही करते हुए 40 नये बने अतिक्रमण धारी मकानों को जेसीबी से ढहा दिया गया । गौरतलब है कि कोरिया वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र सोनहत में प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी के उदासीनता के कारण वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हो रहा था। कुछ माह पूर्व भी दर्जनों लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसे वन विभाग ने बेदखल कर दिया गया था, लेकिन अचानक फिर सड़क के किनारे वन भूमि पर इतनी तादाद पर मकान बनने लगे और वन परिक्षेत्र अधिकारी को इसकी भनक तक नही लगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनहत रेंज के अधिकारी कर्मचारी कितनी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी कर रहे है।अतिक्रमण की खबरें मीडिया में आने के बाद वन विभाग के उच्च अधिकारी हरकत में आये और अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 40 अवैध बने मकानों को ढहाया गया। इस कार्यवाही के दौरान उप वनमंडलाधिकारी श्रीमती जेनिग्रेस कुजूर, प्रिशिक्षु उप वनमंडलाधिकारी लक्ष्मी नारायण, प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शिवानन्द मिश्रा एवं सोनहत देवगढ़ व खड़गवां रेंज के मैदानी अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply